Home

Jharkhand Weather : राज्‍य में 27 मार्च से फिर आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, यहां होगा असर

रांची। झारखंड में
 मौसम
 का मिजाज फिर बदलने वाला है। राज्‍य में 27 मार्च से फिर आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। वज्रपात भी होगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 25 मार्च, 2026 ने दी।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

बादल छाये रहेंगे

मौसम केंद्र के अनुसार 27 से 31 मार्च तक बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां वज्रपात-आंधी संभव

केंद्र के अनुसार 27 और 28 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *