Home

झारखंड के दिलशिन के.के. का भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोचिंग कैंप के लिए चयन

रांची : झारखंड वॉलीबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिलशिन के.के. (यूनिवर्सल) का चयन भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के कोचिंग कैंप के लिए किया गया है।

यह कोचिंग कैंप 25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित होगा। यह कैंप आगामी एवीसी कप फॉर मेन (20–28 जून 2026) की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

संघ के संरक्षक शेखर बोस एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलशिन के.के. आगामी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद, सचिव उत्तम राज सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *