साहेबगंज में 75 खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण, उपायुक्त ने किया उत्साहवर्धन
रांची/साहेबगंज: Department of Sports and Youth Affairs Jharkhand एवं District Administration Sahibganj के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त Hemant Sati ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के Sidho Kanhu Stadium में संचालित बालक आवासीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (25), डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (25) तथा Plus Two BD High School में संचालित डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र (25) के कुल 75 प्रशिक्षुओं के बीच खेल किट का वितरण किया।
वितरित खेल किट में जूता, मोजा, टोपी, एथलेटिक्स किट, टी-शर्ट, ट्रैक सूट एवं बैग शामिल थे। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक योगेश यादव तथा डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली के प्रशिक्षक अशोक साहनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
