देवघर

देवघर में 20 हजार रिश्वत लेते जिला भू-अर्जन कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

Deoghar : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत ACB ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, जिला भू-अर्जन कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जाता है कि शुक्रवार को जैसे ही प्रधान सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *