CM हेमंत से मिले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, 2026-27 बजट की प्रति सौंपी

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमारने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई, जहां दोनों के बीच विभागीय कामकाज और आने वाली योजनाओं को लेकर बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री को सौंपी बजट की प्रति
मुलाकात के दौरान प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए पथ निर्माण विभाग के बजट की प्रति भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने विभाग की योजनाओं और बजट के मुख्य बिंदुओं की जानकारी भी दी।
पिछले साल के कामों की प्रगति से कराया अवगत
प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण, मरम्मत और नई परियोजनाओं के जरिए राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।
नए वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर चर्चा
बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई नई योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इन योजनाओं के जरिए राज्य में सड़क संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
