रांची

नारी शक्ति का उत्सव : CCL में Give to Gain थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

CCL

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के जवाहरनगर क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर “Give to Gain” थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। CCL परिवार की इस खास सभा में श्रीमती रीता तिवारी और श्रीमती नीरू हंजूरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

BMI और बोन डेंसिटी टेस्ट का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत BMI और बोन डेंसिटी टेस्ट से हुई, जिसका आयोजन WIPS के तत्वावधान में गांधीनगर अस्पताल, CCL रांची द्वारा किया गया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन और विजेताओं को पुरस्कार देने का सौभाग्य श्रीमती रीता तिवारी और श्रीमती नीरू हंजूरा को मिला।

दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सुश्री अल्पना अदिति द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। WIPS CCL की समन्वयक सुश्री बीवा उरांव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, श्रीमती कविता गुप्ता ने भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। कार्यक्रम की रूपरेखा WIPS CCL की अध्यक्षा और GM (E&M) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं से सभी को अवगत कराया।

“हमारी बिंदा” फिल्म ने दिखाई सच्ची प्रेरणा

इस अवसर पर CCL के सी एंड पीआर विभाग द्वारा बनाई गई लघु फिल्म “हमारी बिंदा” का भी प्रदर्शन किया गया। फिल्म में सुश्री बिंदा कुमारी ने अपने पिता की मृत्यु के बाद तीन बहनों और भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षा, विवाह और घर संभालने के साथ-साथ CCL में बी एंड के क्षेत्र और CSR विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। फिल्म में उनके द्वारा अपने ग्राम मनातू में बनाए गए मंदिर के सामाजिक

प्रतिष्ठित महिलाओं ने साझा किए प्रेरक विचार

कार्यक्रम में प्रोफेसर रश्मि वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, श्रीमती मोनिका गुंजन आर्या और श्रीमती जयश्री देवी इंदवार ने अपने अनुभव और प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने CCL की महिला कार्यबल को राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा सुरक्षा में उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। सभी वक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही CCL की उपलब्धियों और प्रदर्शन पर तथ्यात्मक PPT प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसे सभी ने सराहा।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा कार्यक्रम

कार्यक्रम में आदिवासी स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा और श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा मधुर गीत, पूजा प्रसाद का वाद्य वादन, पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ. सांवली और सुरभि भगत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस खास मौके पर कंपनी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिला अचीवर्स को भी सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन और ओपन डांस के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन कविता गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन और सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ हुआ। CCL ने अपनी नारी शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को सलाम किया। ये महिलाएं हर दिन प्रगति और ऊर्जा की नई मिसाल कायम कर रही हैं और राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित करते हुए विकास के पथ पर कदम बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *