जामताड़ा

विकास के पथ पर आगे बढ़ रही पश्चिम बंगाल की जनता : फुरकान अंसारी

जामताडा, 06 मार्च। कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति और राजनीतिक माहौल पर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्हाेंने इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए विशेष योजनाओं और आर्थिक सहयोग जैसे कदमों पर भी विचार किया जाना चाहिए। आनेवाले समय में जनता विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि विभिन्न दलों के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की समस्या और चुनौतियों पर चर्चा करते समय संतुलित और जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। फुरकान ने कहा कि राज्यों के विकास और वहां की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य में चुनौतियां हैं तो उनका समाधान संवाद और विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से ही जनता की अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *