गुप्ता भंडार ने होली और रमजान पर पेश किया स्पेशल कलेक्शन
रांची : ग्रॉसरी डिपार्टमेंटल स्टोर गुप्ता भंडार ने रंगों के त्योहार होली और पवित्र माह रमजान के अवसर पर ग्राहकों के लिए स्पेशल कलेक्शन की रेंज उपलब्ध कराई है। पिछले 75 सालों से क्षेत्र के उपभोक्ता बाजार में लोकप्रिय और सर्वाधिक विश्वसनीय गुप्ता भंडार सभी पर्व त्योहार पर संबंधित सामग्रियों की भरपूर रेंज उपलब्ध कराता आ रहा है।
संचालक विष्णु गुप्ता ने बताया कि रंगोत्सव होली पर ड्राई फ्रूट्स रंग अबीर गुलाल चॉकलेट के गिफ्ट पैक विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध कराए गए हैं रमजान माह के आलोक में सेवई खजूर लच्छा सेवई शरबत काजू बादाम पिस्ता अखरोट छुहारा अंजीर की कई वैरायटी पेश की गई है। हमारे यहां 8000 से ज्यादा उत्पादों की व्यापक रेंज है। ग्राहक अपनी जरूरत पसंद और क्रय क्षमता के अनुरूप खरीददारी कर सकते हैं। ग्राहकों की सेवा और सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा भी दी गई है। हमारे व्यवहार कुशल स्टाफ नेटवर्क ग्राहकों को संपूर्ण संतुष्टि प्रदान करने का निरंतर प्रयास करते हैं।
