रांची

रांची वार्ड 20 : सुनील कुमार यादव ‘मामा’ की शानदार जीत, लगातार चौथी बार गाड़ा झंडा

जीत

Ranchi : रांची नगर निगम के वार्ड 20 से एक बार फिर सुनील कुमार यादव उर्फ मामा ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि वे लगातार चौथी बार पार्षद बने हैं। इलाके में उनकी पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने जीत का परचम लहराया।

लगातार चौथी जीत, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

मतगणना के दौरान शुरुआत से ही सुनील यादव बढ़त बनाए हुए थे। जैसे-जैसे राउंड पूरे होते गए, उनकी जीत लगभग तय मानी जाने लगी। अंतिम परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इलाके में कई जगह छोटे-छोटे जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

काम के दम पर मिली जीत


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसे मुद्दों पर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। जरूरत पड़ने पर वे खुद मौके पर पहुंचते थे। यही वजह रही कि इस बार भी जनता ने उन्हें मौका दिया। सुनील कुमार यादव ने जीत के बाद कहा कि वे पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और वार्ड के अधूरे कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

अब जिम्मेदारी और बढ़ी

लगातार चार बार जीतने के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। वार्ड के लोग अब उनसे और बेहतर काम की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *