Home

5th KIO National Karate Championship 2026 आज से दिल्ली में शुरू

नई दिल्ली: Talkatora Indoor Stadium में आज से Karate India Organization के तत्वावधान में 5वीं KIO नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से अंडर-21, सीनियर एवं पैरा कराटे वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

झारखंड टीम दिल्ली पहुँची
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम Sports Karate Association of Jharkhand के अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा एवं सचिव सेंसाई हेजाज असदक के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची है।

झारखंड के अंडर-21 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शुभकामनाएं प्रेषित
झारखंड कराटे टीम को राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए Sports Karate Association of Jharkhand के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

आयोजकों के अनुसार, यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *