पश्चिमी सिंहभूमि

चंपाई सोरेन के पोते वीर की अंतिम विदाई में शामिल हुए सीएम हेमंत, दी श्रद्धांजलि

वीर

Seraikela : सरायकेला के जिलिंगगोड़ा गांव आज दुख और शोक में डूबा रहा। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का असामयिक निधन ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। हर किसी के चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी अंतिम विदाई

दिवंगत वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में सीएम हेमंत सोरेन खुद पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “वीर सोरेन का असामयिक निधन सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में सरकार और राज्य की जनता परिवार के साथ खड़ी है।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

जनसैलाब, नम आंखों से हुई विदाई

अंत्येष्टि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। गांव में हर कोई नम आंखों से वीर सोरेन को अंतिम विदाई दे रहा था। रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न हुआ और हर किसी के चेहरे पर गम और संवेदना साफ झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *