रांची

कुख्यात आकाश राय की सुनवाई हाईकोर्ट में टली, होली के बाद मिली अगली तारीख

आकाश राय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में गैंगस्टर अमन साहू (अब मृत) के करीबी माने जाने वाले आकाश राय उर्फ मोनू की क्रिमिनल रिवीजन याचिका की सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि तय की है। यानी अब यह मामला होली के बाद ही आगे बढ़ेगा।

अमन साहू का भरोसेमंद साथी माना जाता था

जानकारी के मुताबिक आकाश राय लंबे समय तक अमन साहू के साथ आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा। उसे साहू का राइट हैंड माना जाता था। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार, मोनू कई मामलों में मुख्य भूमिका निभाता रहा है और उसके प्रभाव का दायरा काफी बड़ा था।

तेतरिया कोल माइंस कांड में गंभीर आरोप

लातेहार के तेतरिया कोल माइंस कांड में आकाश राय पर आरोप है कि उसने अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर गोलीबारी की, जबरन रंगदारी वसूली और कोलयरी के काम में बाधा पहुंचाई। इसके अलावा उस पर जानलेवा हमला करने की साजिश रचने का भी आरोप है।

चार साल से जेल में बंद

आकाश राय पिछले चार साल से जेल में है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। अब सभी की निगाहें 10 मार्च की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत यह तय करेगी कि उसकी याचिका पर क्या फैसला आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *