Home

बस स्टैंड से उड़ा मोबाइल, सीतारामडेरा पुलिस ने दबोचा आरोपी

Jamshedpur : जमशेदपुर के बस स्टैंड से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज कहार के रूप में हुई है, जो ह्यूम पाइप रोड बर्निंग घाट का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हेमकुंड बस से हुआ था मोबाइल गायब

घटना सीतारामडेरा बस स्टैंड पर खड़ी हेमकुंड बस की है। चतरा जिले के चिरीदिरी निवासी कलेश्वर भुइयां ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 9 फरवरी की शाम करीब 6 बजे से 22 फरवरी की रात 9 बजकर 5 मिनट के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल की लोकेशन और स्थानीय इनपुट के जरिए पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। छापेमारी कर राज कहार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में कई बातें आई सामने

पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में घटना से जुड़े अहम तथ्यों की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

भीड़भाड़ में सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने सामान और मोबाइल की खास देखभाल करें। छोटी सी लापरवाही का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *