देश

लोकसभा में तीखी टकराहट: रिजिजू ने मांगे सबूत, राहुल बोले– अभी देता हूं, एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भाषण दिया। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और बजट को लेकर सरकार की आलोचना की। राहुल ने कहा- अमेरिका और चीन की नजर भारत के लोगों के डेटा पर है। अगर अमेरिका को सुपरपावर बने रहना हैं तो इसकी चाबी भारतीय डेटा ही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अगर हमारी सरकार होती और इंडिया ब्लॉक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत कर रहा होता तो मैं कहता कि डील पर बराबरी से बात होगी। हम आपके नौकर नहीं है। क्या अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे।

राहुल ने कहा- आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। क्या आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती? मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री ने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि ट्रम्प उनका गला दबा रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है। हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं।

राहुल ने कहा- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के चलते एनर्जी सिक्योरिटी खतरे में है। सरकार ने हमारी एनर्जी सिक्योरिटी अमेरिका को सौंप दी है। पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के खजाने को बचाने के लिए भारतीयों का भविष्य दांव पर लगा दिया।

राहुल गांधी ने कहा- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि अनिल अंबानी को एपस्टीन से किसने मिलवाया था, और हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने उन्हें मिलवाया था
राहुल गांधी ने कहा- मैं कह रहा हूं कि आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आई? क्या आपको भारत को बेचने में कोई शर्म नहीं है? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है।

राहुल ने कहा- मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री सामान्य परिस्थितियों में भारत को नहीं बेचते। आप जानते हैं उन्होंने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि ट्रम्प उनका गला घोंट रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है। हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं।

राहुल बोले- सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोला
राहुल ने कहा- ट्रेड डील में केंद्र ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है, ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने पहले कभी नहीं किया। इतिहास में पहली बार हमारे किसान संकट का सामना कर रहे हैं। अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। हमारा टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है और उनका 16% से घटकर शून्य हो गया है।

राहुल ने कहा- अमेरिका को सुपरपावर बने रहने के भारतीय डेटा चाहिए
राहुल ने कहा- अगर अमेरिकी चाहते हैं कि उनके पास सुपरपावर रहे, अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं, तो इसके लिए भारतीय डेटा बहुत जरूरी है। हमारी आबादी एक ताकत है, लेकिन तभी जब आप यह समझें कि डेटा कितने जरूरी हैं। अगर इंडिया ब्लॉक राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत कर रहा होता, तो हम कहते कि इस डील में सबसे अहम भारतीय डेटा है

राहुल बोले- भारत के डेटा पर अमेरिका और चीन की नजर
राहुल ने कहा- देश के 140 करोड़ लोगों के पास बहुत बड़ा चैलेंज है। भारत से एक बहुत बड़ा डेटा जेनरेट रहा है। AI के आने से एक बहुत बड़ा संकट दिख रहा है। पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। AI के लिए डेटा पेट्रोल की तरह है। बजट में कुछ नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा- डॉलर को बचाने के लिए अमेरिका को डेटा चाहिए। अमेरिका और चीन की नजर भारत के डेटा पर है। हम होते तो कहते कि हमें अपना डेटा बचाना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। वे क्या सोचते हैं, क्या करते हैं, यह जरूरी है। हमारे लोग ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *