खेल

पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप के लिए झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी राजस्थान रवाना

रांची। यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि एक बार फिर झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2026 तक राजस्थान में किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

टीम की रवानगी के अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टीम में सनोज महतो (कप्तान) के साथ मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार और राजेश कुमार मेहता शामिल हैं। वहीं महिला टीम का नेतृत्व महिमा उरांव (कप्तान) कर रही हैं। महिला वर्ग में अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी एवं तारामणि लकड़ा टीम का हिस्सा हैं।

इस अवसर पर पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें और राज्य का नाम रोशन कर सकें।

टीम को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से सचिव सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की एवं आनंद प्रसाद गोप ने जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *