खेलरांची

रांची ने बोकारो को 9 विकेट से हराया, जेएससीए अंडर-16 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो को 9 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम 44.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। बोकारो की ओर से आकाशदीप आदर्श ने 40 रन और तेजस सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। रांची की ओर से सौरभ कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राजकमल गिरी ने 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 18.1 ओवर में 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रांची के लिए शिवांक झा ने नाबाद 62 रन और वैभव संतोष कुमार ने नाबाद 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए सौरभ कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को हजारीबाग के खिलाफ संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *