खेल

SGFI राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 23 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना



रांची। 69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए झारखंड की 23 सदस्यीय स्कूली कुश्ती टीम गुरुवार को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग (फ्री-स्टाइल) के तहत झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम का चयन खेलो झारखंड SGFI के अंतर्गत किया गया है। टीम में कुल 10 बालक, 9 बालिका पहलवान, दो प्रशिक्षक और दो टीम मैनेजर शामिल हैं।

टीम का चयन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था, जिसका आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगांव, होटवार (रांची) में हुआ था।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व JEPC द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, खेल किट सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

टीम विवरण

बालक (अंडर-14, फ्री-स्टाइल)
धर्मवीर उरांव (35 किग्रा), रोहित कुमार (38 किग्रा), अर्णव कुमार (41 किग्रा), अनिकेत रामवंश (44 किग्रा), रिशु कुमार (48 किग्रा), नीतीश कुमार (52 किग्रा), मृत्युंजय सिंह (57 किग्रा), संजीत कुमार (62 किग्रा), प्रिंस कुमार (68 किग्रा) और किशोर हांसदा (75 किग्रा)।
प्रशिक्षक: बबलू कुमार (JSSPS)
टीम प्रबंधक: प्रवीन सिंह (JEPC)

बालिका (फ्री-स्टाइल)
जयमा कुमारी (33 किग्रा), आर्या कुमारी (36 किग्रा), सीता कुमारी (39 किग्रा), सीमा हेंब्रम (42 किग्रा), छोटी कुमारी (46 किग्रा), काजल कुमारी (50 किग्रा), संजना कुमारी (54 किग्रा), वैष्णवी कुमारी (58 किग्रा) और प्रिया कुमारी (62 किग्रा)।
प्रशिक्षक: प्रकाश सिंह बादल (KIC, साहिबगंज)
टीम प्रबंधन: सुमन कुमारी (JEPC)

झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक श्री शशि रंजन एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग सहित JEPC के पदाधिकारियों ने सभी पहलवानों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *