खेलरांची

सात्विक मेमोरियल ए डिवीज़न क्रिकेट 2025–26: जस्टिस ग्रीन ने साई नामकुम को 68 रनों से हराया

Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीज़न क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 के तहत खेले गए मुकाबले में जस्टिस ग्रीन की टीम ने साई नामकुम पर 68 रनों की शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला गोलचक्कर साई नामकुम ग्राउंड में खेला गया, जहां दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिस ग्रीन की टीम 35 ओवर में 220 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रंजन ने 34 रनों की अहम पारी खेली, जबकि सत्यम ने 32 और ऋषभ ने 20 रनों का योगदान दिया। साई नामकुम की ओर से गेंदबाजी में दीप ने 42 रन देकर 2 विकेट झटके। देवांश ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट 17 रन देकर लिए, वहीं गोलू ने 2/26 का प्रदर्शन किया।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई नामकुम की टीम जस्टिस ग्रीन के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 27.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। साई नामकुम की ओर से हनी ने सर्वाधिक 47 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। गोलू ने 26 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

जस्टिस ग्रीन की गेंदबाजी में आदर्श ने मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट 16 रन देकर हासिल किए। वहीं ऋषव ने 2 विकेट 43 रन देकर लिए और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर जस्टिस ग्रीन ने मुकाबला 68 रनों से अपने नाम किया।

स्कोरबोर्ड

जस्टिस ग्रीन
220/10 (35 ओवर)
रंजन – 34
सत्यम – 32
ऋषभ – 20
दीप – 2/42
देवांश – 2/17
गोलू – 2/26

साई नामकुम
152/10 (27.4 ओवर)
हनी – 47
गोलू – 26
आदर्श – 5/16
ऋषव – 2/43

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *