झारखंडरांची

झारखंड में नगर निकाय चुनाव : वोटर ID नहीं भी है तो डाल सकेंगे वोट… जानें कैसे

नगर

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान होगा और मतगणना 27 फरवरी 2026 को की जाएगी। इस चुनाव में वही मतदाता वोट डाल सकेंगे, जो 1 अक्टूबर 2024 से पहले मतदाता सूची में दर्ज हैं। मतदान के समय हर मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र (EPIC) है, उनकी पहचान इसी के माध्यम से होगी। जिनके पास EPIC नहीं है, वे 12 प्रकार के अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें…

1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
2. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
3. पासपोर्ट
4. ड्राईविंग लाइसेंस
5. राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
6. बैंक / डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पास-बुक
7. आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
8. आधार कार्ड
9. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
10. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड
11. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना / स्मार्ट कार्ड
12. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *