झारखंड

झारखंड: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, लोहरदगा सबसे ठंडा और चाईबासा सबसे गर्म

Jharkhand Weather Update: तापमान में उतार-चढ़ाव से सेहत को खतरा, न्यूनतम  तापमान में लगातार बढ़ोतरी - 22Scope News

रांची, 26 जनवरी । झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को लोहरदगा जिला राज्य का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं चाईबासा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने जारी की।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में यह बदलाव देश के उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी का असर है। इन क्षेत्रों से उठने वाली ठंडी हवाएं मैदानी और मध्यवर्ती हिस्सों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे झारखंड सहित कई राज्यों में ठंड का असर बढ़ा है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है और लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है।

सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही मध्यम गति से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिन के समय भी लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा।

रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28.8 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 26.8 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 और न्यूनतम 12.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल तापमान में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *