लोकतंत्र के महापर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Ranchi : झारखंड के सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस दिन को “लोकतंत्र का महापर्व” करार दिया और कहा कि यह दिन हमारे संविधान के प्रति अटूट आस्था और लोकतंत्र के गौरव का प्रतीक है।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा, “आइए, हम सब मिलकर संविधान निर्माताओं और अपने वीर शहीदों के सपनों के अनुरूप एक न्यायपूर्ण और उन्नत समाज के निर्माण का संकल्प लें,”. सीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान निर्माताओं और वीर शहीदों के सपनों के अनुरूप एक न्यायपूर्ण और उन्नत समाज के निर्माण में सहयोग करें।
