रांची

राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जताई प्रसन्नता

रांची, 25 जनवरी । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के विद्यार्थियों की ओर से किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि झारखंड की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करती है।

राज्यपाल ने कहा कि पाइप बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके तथा बालक वर्ग में कैराली स्कूल, सेक्टर-॥ की टीम द्वारा विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, संगीतात्मक कौशल और सामूहिक समन्वय से निर्णायकों को प्रभावित किया।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ब्रास बैंड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संत जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू, चाईबासा की टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करना भी झारखंड की उभरती प्रतिभा और विद्यालयों में हो रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का सशक्त प्रमाण है।

राज्यपाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने वि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *