रांची

टीवी मुक्त भारत अभियान: सदर व रिम्स में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

रांची। टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल और रिम्स में टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक पोषण आहार का वितरण किया गया। आरके एचआईवी रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से सदर अस्पताल में इलाजरत 250 और रिम्स में 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराई गई।

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की और डीपीसी राकेश कुमार राय ने मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की। वहीं रिम्स में डॉ. बृजेश मिश्रा ने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट दी।

इस अवसर पर मरीजों को नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में अमरेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार, दीपक कुमार सहित हेल्थ विजिटर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *