खेल

महामना हॉकी गोल्ड कप में हिस्सा लेने राजगीर पहुंची सिमडेगा बालिका हॉकी टीम

राजगीर | 19 जनवरी 2026 : बिहार के विश्वप्रसिद्ध खेल नगरी राजगीर में 19 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले महामना हॉकी गोल्ड कप अंडर-16 ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला की बालिका हॉकी टीम आज राजगीर पहुंच गई है। टीम अपना पहला मुकाबला कल से खेलेगी।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, क्रीड़ा भारती बिहार, बिहार खेल प्राधिकरण एवं महामना मालवीय मिशन बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में झारखंड के सिमडेगा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

हॉकी सिमडेगा द्वारा लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जिले की प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिल सके और उनके खेल कौशल में निरंतर निखार आए। इसी प्रयास का सकारात्मक परिणाम है कि सिमडेगा जिले की कई खिलाड़ी आज राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

सिमडेगा बालिका हॉकी टीम (अंडर-16)

अनुभा केरकेट्टा, बैरटिला केरकेट्टा, शिल्पा बड़ा, महिमा कुल्लू, राजमुनी कुमारी, बबली कुमारी, सानिया तिर्की, निशा रानी मिंज, रेशमा कुमारी, रेनू कच्छप, प्रियंका कुमारी, प्रियंका तिर्की, अनुजा सोरेंग, हसीना कुमारी, अनुप्रिया एक्का, अनीशा कुल्लू, रोमिला केरकेट्टा, निर्मला टोप्पो

कोच: राजू मांझी
मैनेजर: कुनूल भेंगरा

टीम के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *