रांची

कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

वार्ड

Ranchi : राजधानी रांची के वार्ड 28 में गुजरे पंद्रह दिनों से बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है। ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वार्ड के अलग अलग गली मोहल्लों में जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों को कंबल दिए जा रहे हैं। यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी के साथ विजय तिर्की, हरि शंकर चौधरी, संतोष शर्मा, शंकर कुजूर, मुकेश मेहता, मुकेश राणा, चंदन पांडे, शुभम सिंह, सूरज तिर्की, अजित, अनुराग, पवन सिन्हा, सुशील साव, मुकेश साहू, सुजीत साहू, शुभम सोनी, सनी मिंज और अनिल तिर्की सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रही ठंड में कंबल वितरण से उन्हें काफी राहत मिली है। वार्ड प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी भी जरूरतमंद को ठंड के कारण परेशानी न हो, इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी परिवार को कंबल की जरूरत हो तो इसकी जानकारी वार्ड स्तर पर दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *