महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु वेटलिफ्टिंग अस्मिता लीग सम्पन्न
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रांची: महिला खिलाड़ियों के बीच वेटलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित वेटलिफ्टिंग अस्मिता लीग का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में रांची जिले की लगभग 32 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
उद्घाटन सत्र
उद्घाटन सत्र के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी श्रीमती पुष्पा हस्सा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन के माध्यम से महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के डॉ. निशिकांत पाठक, आयोजन सचिव श्री शिवेंद्र दुबे सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।
समापन सत्र
समापन सत्र के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मुख्य संयोजक श्री धीर सेन सोरेंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शैलेन्द्र पाठक, कन्हैया गुज्जर, निशित कुमार निशांत सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।
श्री सोरेंग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिला वेटलिफ्टरों ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया है तथा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है।
समापन समारोह के दौरान विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्नैच एवं जर्क वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी
सुचित्रा
सोनाली कुमारी
धनपति कुमारी
कुसुम कुमारी प्रजापति
भावना कुमारी
स्मृति बेंग
बबीता कुमारी
साक्षी कुमारी
अनामिका मुखर्जी
आकांक्षा कुमारी
कनिष्का जैन
अवनी कुमारी
अनुष्का भारती
वलिनी
सगुन
