Home

37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम घोषित

1 फरवरी को रायपुर के लिए होगी रवाना, 3 से 8 फरवरी तक चलेगी प्रतियोगिता

रांची: झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ ने 37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 के लिए झारखंड राज्य पुरुष वॉलीबॉल टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के सचिव श्री उत्तम राज ने बताया कि टीम का चयन जमशेदपुर में आयोजित सीनियर राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों से फेडरेशन कप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में अनुशासित, समर्पित एवं सराहनीय प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

चयनित झारखंड राज्य पुरुष वॉलीबॉल टीम

फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित झारखंड टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
अल्ताफ, आदर्श राज, देवाशीष, रवि सिंह, मनीष तिग्गा, रजत, एल्विन सेबेस्टियन, अविनाश, सौरव, दिलशिन, एलन फिलिप साजन, नजीम नज़ीब, सुब्रमणियन वी. एवं विग्नेश।

टीम अधिकारीगण

टीम के साथ निम्न अधिकारी एवं प्रशिक्षक भी शामिल होंगे—

अमरजीत — मुख्य प्रशिक्षक
आशीष आनंद — प्रशिक्षक
प्रियरंजन कुमार सिंह — प्रशिक्षक
भोला प्रताप सिंह — प्रबंधक

1 फरवरी को प्रस्थान

सचिव श्री उत्तम राज ने बताया कि झारखंड टीम 1 फरवरी 2026 को रांची से रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता के दौरान टीम का लक्ष्य बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ को पूर्ण विश्वास है कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना के बल पर 37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और झारखंड को गौरवान्वित करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *