रांची

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ईस्टर्न कॉलेज में जागरूकता वर्कशॉप

रांची। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज, कटहल मोड़ (दलादली) रांची में एकदिवसीय सड़क सुरक्षा वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम परिवहन विभाग रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सड़क सुरक्षा अभियंता परिवहन विभाग श्री गौरव कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, कॉलेज के निदेशक निशांत कुमार एवं प्राचार्य ब्रह्मदेव राणा शामिल थे।

इस अवसर पर श्री गौरव कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइनेज, हैंड साइन तथा इमरजेंसी सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड समैरिटन कानून की जानकारी दी गई तथा पांच अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा मित्र बनाया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर लाडली कुमारी, प्रशांत, सोनाली, नितेश, सिजल, राकेश, ललिता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *