पूर्वी सिहंभूमि

जमशदपुर में ये दो दिन रहेगी वाहनों की नो एंट्री… जानें क्यों

एंट्री

Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जमशेदपुर में 14 और 15 जनवरी को विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। त्योहारों के दौरान शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन दो दिनों के लिए नो एंट्री का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 और 15 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय उपायुक्त (डीसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कदम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकर संक्रांति और टुसू पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नो एंट्री लागू की गई है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय दिशा-निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल त्योहारों के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *