Home

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर जीवंत हुई संघर्ष गाथा

Jamshedpur : झारखंड की राजनीति और आदिवासी संघर्ष के प्रतीक देशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जन्म जयंती आज यानी 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इस अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के दौरान उनके जीवन पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी, डीडीसी नागेंद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। देशभर से आए साहित्यकार, कवि, लेखक और अन्य अतिथि गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

प्रदर्शनी में गुरुजी के जीवन की महत्वपूर्ण झलकियां दिखाई गईं। इसमें उनके पैतृक घर, माता-पिता के साथ के क्षण और आदिवासी जीवन से जुड़े संस्कार को दर्शाने वाली तस्वीरें शामिल थीं। प्रदर्शनी का उद्देश्य दर्शकों को केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए प्रेरित करना था।

एक विशेष हिस्से में गुरुजी की फोटोग्राफी और आंदोलन की लंबी यात्राओं को दर्शाया गया। इसमें उनका कैमरा थामे और सड़क पर चलने का दृश्यमान संघर्ष दिखाया गया, जो उनके आंदोलन की निरंतरता और लोगों के बीच उनकी पहुंच को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *