Home

तत्काल काउंटर टिकट बेच कमा रहा था माल, रांची RPF ने दबोचा

Ranchi : रांची मंडल आरपीएफ की टीम ने 9 जनवरी को पीआरएस बुकिंग काउंटर पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार महतो (36) बताया और उसने स्वीकार किया कि वह रांची–नई दिल्ली ट्रेन की तत्काल काउंटर टिकट बेचकर अवैध लाभ ले रहा था।

आरपीएफ टीम ने आरोपी के पास से एक तत्काल टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त किया। उसे रेलवे अधिनियम की धारा 143 और 179(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। 10 जनवरी को आरोपी को रेलवे कोर्ट, रांची में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय और सीआईबी रांची की टीम का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *