शहरी स्थानीय निकायों की आरक्षण सूची जारी की, रांची नगर निगम ST के लिए आरक्षित
Ranchi : राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने रांची नगर निगम के मेयर पद को ST के लिए आरक्षित कर दिया है. धनबाद नगर निगम के मेयर का अनारक्षित है.
शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण का ब्योरा
| शहरी स्थानीय निकाय | आरक्षण |
| रांची नगर निगम | अनुसूचित जनजाति |
| धनबाद नगर निगम | अनारक्षित |
| मेदनीनगर नगर निगम | अनारक्षित(महिला) |
| हजारीबाग नगर निगम | अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 |
| गिरिडीह नगर निगम | अनुसूचित जाति |
| देवघर नगर निगम | अनारक्षित |
| बोकारो नगर निगम | अनारक्षित |
| सरायकेला नगर निगम | अनुसूचित जनजाति |
| मानगो नगर निगम | अनारक्षित |
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

चुनाव होने वाले शहरी निकाय :
- नगर निगम : रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर, मानगो
- नगर परिषद : गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो, मिहिजाम
- नगर पंचायत : बंशीधरनगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया
राज्य में कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 13 निकायों में 2020 से और बाकी में 2022 से चुनाव लंबित थे। वार्ड सीटों के आरक्षण के बाद महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण (कुछ प्रमुख) :
- बंशीधरनगर : अनारक्षित महिला
- मझिआंव : अनारक्षित अन्य
- हुसैनाबाद : अनुसूचित जाति
- हरिहरगंज : अनुसूचित जाति महिला
- छतरपुर : अनारक्षित अन्य
- लातेहार : अनुसूचित जनजाति अन्य
नगर परिषद अध्यक्ष पद के आरक्षण (कुछ प्रमुख) :
- गढ़वा : अनारक्षित अन्य
- विश्रामपुर : अनारक्षित महिला
- चतरा : अनारक्षित अन्य
- झुमरी-तिलैया : पिछड़ा वर्ग 2 अन्य

इस अधिसूचना के साथ ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
