खेल

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल: रांची विश्वविद्यालय ने आईसेक्ट यूनिवर्सिटी को 10–0 से रौंदा

एकतरफा और रोमांचक मुकाबलों में कई विश्वविद्यालयों ने अगले दौर में बनाई जगह

रांची :
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक के साथ-साथ कई एकतरफा परिणाम भी देखने को मिले। विभिन्न मैदानों पर आयोजित इन मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, आक्रामकता और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दिन के पहले मुकाबले में पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय ने कड़े संघर्ष के बाद बेहरामपुर विश्वविद्यालय को 1–0 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बांकुरा विश्वविद्यालय ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए फकीर मोहन विश्वविद्यालय को 4–1 से हराया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में संबलपुर विश्वविद्यालय और वेस्ट बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय आमने-सामने रहे, जहां संबलपुर विश्वविद्यालय ने पेनल्टी शूटआउट में 7–6 से जीत हासिल की।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री श्री विश्वविद्यालय को 10–0 के बड़े अंतर से पराजित किया। इसी क्रम में डी.एस.पी.एम.यू. ने वाई.बी.एन. विश्वविद्यालय को 3–0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रावेनशॉ विश्वविद्यालय और सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय के बीच खेले गए मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें रावेनशॉ विश्वविद्यालय ने पेनल्टी शूटआउट में 6–5 से जीत दर्ज की।

दोपहर सत्र में राधा गोविंद विश्वविद्यालय ने ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को 9–1 से पराजित किया। दिन का सबसे एकतरफा और चर्चित मुकाबला रांची विश्वविद्यालय और आईसेक्ट विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें रांची विश्वविद्यालय ने जबरदस्त आक्रमण करते हुए 10–0 से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबले में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने नॉर्थ बंगाल विश्वविद्यालय को 2–0 से हराकर अपनी मजबूती साबित की।

प्रतियोगिता में लगातार मिल रहे इन परिणामों से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *