सीनियर राष्ट्रीय सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रवाना
बालक–बालिका टीम गुरुग्राम में 9 से 11 जनवरी तक दिखाएगी दम
रांची।
झारखंड राज्य की सीनियर सुपर स्पीड खो-खो बालक एवं बालिका टीम द्वितीय सीनियर राष्ट्रीय सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज हटिया रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम (हरियाणा) के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी तक नई दिल्ली के समीप स्थित गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी।
टीम का चयन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा (रांची) में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो टीम का गठन किया गया।
टीम के प्रस्थान के अवसर पर कृषि निदेशालय, झारखंड, रांची के प्रशाखा पदाधिकारी प्रेम भगत ने खिलाड़ियों को जर्सी-पैंट प्रदान कर सम्मानित किया और शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। वहीं झारखंड राज्य सुपर स्पीड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय झा सहित सदस्य सुनील महतो, निखिल कुमार, सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी एवं जानवी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
झारखंड टीम की आधिकारिक घोषणा झारखंड सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।
🟦 झारखंड बालक टीम
शिवम नायक (कप्तान), बिप्लब महतो (उपकप्तान), महावीर कुमार, राहुल महतो, विनय कुमार महतो, कुलदीप कुमार महतो, कृष मुखर्जी, राजवीर कुमार, सौरभ कुमार, वतन कुमार, आयन प्रसाद, लक्की राज।
प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक: उमा कांत उरांव
🟦 झारखंड बालिका टीम
प्रीति कुमारी (कप्तान), सृष्टि कुजूर (उपकप्तान), अनुष्का कुमारी, रीतिका कुमारी, उमा थापा, सुलेखा कुमारी, खुशी क्षेत्री, अनुप्रिया उरांव, ऋचा कुमारी, पूजा कुमारी, जे. अनुष्का, बिंदिया मांझी।
प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक: रोहन कुमार
🟦 तकनीकी अधिकारी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संचालन हेतु झारखंड राज्य से तीन तकनीकी अधिकारियों का चयन किया गया है, जिनमें संजय कुमार, शुभम सिंह एवं उत्पल रजक शामिल हैं।
झारखंड टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है और सभी खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने का उत्साह देखा जा रहा है.
