Homeरांची

7 मिनट तक अपनी बीवी को उठा कर रखा तो जीता अवार्ड

एक्वा वर्ल्ड

Ranchi : एक्वा वर्ल्ड के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 में वर्ष के अंतिम दिन भी जबरदस्त धमाल रहा। ढेर सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के जरिए पूरे धूम धड़ाके से 2025 को विदाई दी गई। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीपांजलि ग्रुप के विपुल नायक डीजे सर राजू रॉकर्स डेविड गौतम रंजन सुजीत और संजय के द्वारा प्रस्तुत गुड बाय 2025 कार्यक्रम था।इसमें कलाकारों ने डिस्को स्टेशन,जीते है शान से, डिस्को डांसर,यम्मा यम्मा आदि गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की लोगों को झुमा दिया।

इसके अतिरिक्त आज भी ढेर सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।सबसे ज्यादा लोगों को आनंद वाइफ लिफ्टिंग कंपटीशन में आया जिसमें लोगों को ज्यादा समय तक अपनी बीवियों को उठाकर गोद में रखना था। 7 मिनट के रिकॉर्ड टाइम तक अपनी बीवी को उठाकर रखने के कारण विजेता बने ।इसके अतिरिक्त आज एक बार फिर चॉकलेट की कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस बार बच्चों की अतिरिक्त उनकी मम्मियों की भी बारी थी उन्होंने भी जमकर चॉकलेट खाया और इनाम जीते उसके पहले माइंड मास्टर रिकॉल टेस्ट, जुबान जलवा स्लो डाउन, मैं शायर तो नहीं कंपटीशन का भी आयोजन किया गया ।बच्चे और मम्मीयों को एक ही तरह के आउटफिट में भी कैटवॉक कंपटीशन आयोजित हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, डॉ विद्या झा, विपुल नायक ,सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार,वसीम आलम,राहुल शाह देव,देव ज्योति नाहा,आनंद नायक, प्रदुमन, उदय, आदि उपस्थित थे।

आज के विजेता

बनाना चॉप – नैतिक
फ्रिज गरबा डांस – श्रेयांशी
माइंड मास्टर रिकॉल – काव्या, ईशान, मानवी
जुबान जलवा स्लोडाउन – हर्षिता,
चॉकलेट ईटिंग – रूबी, डॉली, दिव्यम, आदित्य।
मैं शायर तो नहीं – अयान
वाइफ लिफ्टिंग– अरुण और रुक्मणि, मनीष और निवेदिता, अर्चना और पंकज, चांदनी और विपिन।

रिलायंस कार्निवल में 1 जनवरी को कोलकता की ‘डीजे ग्रूट’ मचाएंगी धमाल

1 जनवरी को एक्वा वर्ल्ड में विशेष तैयारी की गई है। कोलकता की डीजे ग्रुट धमाल मचाने के लिए आ रही है। 1 जनवरी के प्रवेश टिकट पर लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसको विजेता को एलइडी टीवी दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त चॉकलेट, चिप्स और मिर्ची ईटिंग कंपटीशन, जोरू का गुलाम सहित दर्जनों प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा ।सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *