33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम रवाना

26 से 28 दिसंबर तक बनारस में होगा आयोजन, 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद हुआ चयन
रांची। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ द्वारा चयनित सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम 26 से 28 दिसंबर 2028 तक उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने वाली 33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।
प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर संघ की ओर से 05 दिवसीय प्रिपरेशन कैंप का आयोजन किया गया था। सब जूनियर बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में, जबकि बालक टीम का प्रशिक्षण शिविर चतरा जिले के सिमरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया।
संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम भी प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
चयनित खिलाड़ी
सब जूनियर बालक वर्ग:
विशाल कुमार, ओम कुमार, आलोक कुमार, रितेश कुमार, रवि कुमार, सन्नी कुमार, विक्रम कुमार, इंद्रजीत कुमार यादव, अखिलेश कुमार, वीर प्रताप सिंह, अयान राशिद, फरीद अनवर, प्रदीप महतो, मोहम्मद शाह आलम।
सब जूनियर बालिका वर्ग:
पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी, चांदनी कुमारी, निशु प्रिया, ललिता बास्की, पूर्णिमा मुर्मू, परमिला टुडू, सुमित्रा हेम्ब्रम, सुमिता सोरेन, रमनी हांसदा, प्रमिला सोरेन, मालाबती टुडू, सुनिया हांसदा, चुरामणि टुडू, प्रतिमा मुर्मू।
टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए डॉ. राजेश गुप्ता, गोविंद झा, राजेश कुमार, जमील अंसारी, आशुतोष गोस्वामी, विश्वास उरांव, गौतम सिंह, नगीना कुमार, कीर्ति कुमार, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, डॉ. मनीष शाहदेव, राकेश कुमार, नीतीश सिंह, अमित कुमार एवं दीपक वर्मा सहित अनेक खेलप्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
