धनबाद

बांग्लादेश में दीपू दास की ह’त्या का धनबाद में विरोध, विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला

Dhanbad : धनबाद में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों और हत्या के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और विरोध जताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौरसिया और द्वारिका तिवारी ने की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय लगातार निशाने पर है और वहां की सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *