पलामू

आपकी पूंजी-आपका अधिकार अभियान के तहत लगे शिविर में 5.23 करोड़ हुआ वापस

पलामू, 28 नवंबर । भारतीय स्टेट बैंक एएमसीसी डालटनगंज के हॉल में वित्त मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए अभियान आपकी पूंजी-आपका अधिकार के तहत अनक्लेम्ड वित्तीय संपत्तियों के निपटारे के लिए शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन उपस्थित थे। उनके अलावा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अमिय अभिषेक, जेआरजेबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अरूण कुमार, डीडीएम नबार्ड सालीन लकड़ा, जेएसएलपीएस के डीपीएम अनिता केरकेटा उपस्थित थे।

शिविर में लोगों को विभिन्न वित्तीय संस्थाओं में अनक्लेम्ड वित्तीय संपत्तियों और उन्हें सरलता से पुनः प्राप्त कराने के संबंध में जानकारी दी गयी।

उल्‍लेखनीय है कि आपकी पूंजी-आपका अधिकार अभियान भारत सरकार के वित्त मत्रालय के निर्देश पर आरबीआई, एसइबीआई, आइआरडीएआई, पीएफआरडीए और आइईपीएफए की ओर से संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

शिविर में सीडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत से पूर्व तक विभिन्न शाखाओं में कुल 98313 खाताओं में 48.83 करोड़ की राशि अनक्लेम्ड थी। इस अभियान के तहत अबतक 88 खाताओं में पांच करोड़ 23 लाख की रकम वापस की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान पांच जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि वापसी का प्रमाण पत्र उपविकास आयुक्त ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *