ओरमांझी में 42 टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार किट, निश्चय मित्र बने संबल
ओरमांझी (रांची), 11 नवम्बर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरमांझी में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निश्चय मित्र आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से प्रखंड के 42 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों के साथ रहने वाले परिवारजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 58 व्यक्तियों का एक्स-रे और 46 व्यक्तियों का IGRA टेस्ट (ट्यूबरकुलोसिस संक्रमण की जांच हेतु) किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रेनू बाखला (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ओरमांझी), डॉ. राजेश टोप्पो, डॉ. रूबी चोरेन, एसटीएस संदीप सिंह, एसटीएलएस अनीता टोप्पो, तथा आरके एचआईवी सेंटर से अमृत राज और माही कुमारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निश्चय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को न केवल पोषण आहार की सुविधा दी जा रही है, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जा रही है ताकि संक्रमण की रोकथाम समय रहते की जा सके।
टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में यह पहल स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाओं की साझेदारी का प्रेरक उदाहरण बनी है।
