Home

हाट बाजार की भीड़ में 4 माह का मासूम अगवा, 14 घंटे में खोज निकाली पुलिस

बाजार

Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार में रविवार को दिन में लगभग 3 बजे एक चौकाने वाला घटना सामने आया। रंगामटिया की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ मुर्गी बेचने बाजार आई थीं। भीड़ होने के कारण उन्होंने अपने 6 वर्षीय बेटी ममता सरदार को और 4 महीने के बेटे इन्द्रदेव सरदार को देखने के लिए किसी पर भरोसा किया। इसी बीच, भीड़ का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात महिला ने 4 महीने के बच्चे को अगवा कर लिया।

पीड़ित परिवार को शाम 6 बजे सूचना मिली। इसके बाद रूरल एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर मुसाबनी DSP संदीप भगत के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और अपहृन करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। बच्चे को उसकी मां प्रतिमा सरदार के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान झुमारानी मंडल (40 वर्ष), पति प्रभात मंडल के तौर पर की गई है।

छापामारी दल में शामिल :

छापामारी दल में DSP संदीप भगत, पुलिस निरीक्ष सुरेश प्रसाद, कोवाली थानेदार धनन्जय कुमार पासवान, पोटका थानेदार सन्नी टोप्पो, जादुगोड़ा थानेदार राजेश मंडल, कोवाली थाना के पु.अ.नि. मोबीन अंसारी और सिदो मुर्मू, मुसाबनी के आरक्षी 795 के गोरालेयागीं, अंचल गार्ड जादुगोड़ा के आरक्षी 293 के राजेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *