38वें नेशनल गेम्स: लॉन बॉल्स में शानदार प्रदर्शन की बदौलत झारखंड लॉन बॉल टीम ने जीते 03 स्वर्ण

यूटिलिटी

देहरादून : 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में लॉन बॉल्स की टीमों का चमकदार प्रदर्शन रहा जिसके बदौलत झारखंड को 03 स्वर्ण एवम 02 रजत प्राप्त हुआ. 

लॉन बॉल्स

महिला फोर में स्वर्ण लवली चौबे,रूपा रानी तिर्की,कविता कुमारी एवं रेशमा कुमारी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल की रेणु मोहता, मनीषा श्रीवास्तव, रीमा पावा, किंजल साहा की चौकड़ी हराकर स्वर्ण पदक जीता.

बालिका अंडर 25 वर्ग में स्वर्ण

झारखंड की बसंती कुमारी ने असम की सुरंजना बरुआ को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीती. 

पुरुष डबल में स्वर्ण

झारखंड की जोड़ी दिनेश और सुनील ने  असम के बीमन नाथ , विश्वजीत खुंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता .               

पुरुष ट्रिपल बाउलिंग

झारखंड के प्रिंस,अभिषेक लकड़ा और आलोक लकड़ा की तिकड़ी को फाइनल में दिल्ली के अनंत आशुतोष शर्मा, अपूर्व आशुतोस शर्मा, अभिषेक चुग की तिकड़ी से हार कर  रजत पदक से संतोष करना पड़ा.    महिला एकल में रजत पदकमहिला एकल मुकाबले में  सरिता तिर्की को पश्चिम बंगाल की बीना साह के हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.एथलेटिसझारखंड एथलेटिक्स टीम आज रांची से देहरादून के लिए रवाना हुई. एथलेटिक्स के मुकाबले 08 फरवरी से 12 फ़रवरी तक देहरादून में आयोजित होंगे.

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,  भोलानाथ सिंह, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल, हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी, जय कुमार सिन्हा,अर्चित आनंद,आनंद बिहारी दुबे,विजय सिंह, चंचल भट्टाचार्य,सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, वरुण कुमार, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, के के सिंह, प्रभाकर राव,खुर्शीद खान, परीक्षित तिवारी,अजय झा, शैलेन्द्र पाठक, रजनीश कुमार, हरभजन सिंह,निशिकांत पाठक, बिपीन सिंह, राजेंद्र प्रसाद,पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती, आशीष झा,रितेश झा, मो.खुर्सिद खान, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के मणिकांत कुमार-जूनियर फेलो कंसलटेंट, देवेंद्र सिंह, कोच  हरेंद्र सिंह ,बीएस राव, स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *