28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न, झारखंड को डबल इवेंट में दो कांस्य पदक
रांची : 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के माननीय राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विजेता वही बनता है, जो हार को स्वीकार कर उसे अपनी शक्ति में बदलने का काम करता है।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की तथा विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन डबल वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए।
राज्यपाल महोदय ने झारखंड के पदक विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि रांची की मेयर ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
क्वाड (Quad) बालक वर्ग परिणाम :
स्वर्ण – हरियाणा
रजत – महाराष्ट्र
कांस्य – गोवा
कांस्य – झारखंड
क्वाड (Quad) बालिका वर्ग परिणाम :
स्वर्ण – बिहार
रजत – दिल्ली
कांस्य – हरियाणा
कांस्य – झारखंड
इस अवसर पर सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बाबू कावलेकर, सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार, झारखंड सेपक टकरा संघ के चेयरमैन सुनील सूर्यांत, अध्यक्ष उदय साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
झारखंड टीम का सराहनीय प्रदर्शन
प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने 24 खिलाड़ियों एवं कोच के साथ भाग लिया। अन्य वर्गों में कड़े मुकाबलों के बाद टीम ने डबल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम के कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी थे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की।

