26वां समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप शुरू, खिलाड़ियों को मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
धनबाद : धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम के तीन वॉलीबॉल कोर्ट पर 26वें समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। इस कैंप में पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ-साथ बालक एवं बालिका खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
कैंप का उद्घाटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर एवं महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
पुरुष एवं बालक वर्ग के खिलाड़ियों को FIVB लेवल-1 प्रशिक्षक अब्दुल रहमान के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को FIVB लेवल-1 कोच नीतू बावरी प्रशिक्षण दे रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों को स्किल डेवलपमेंट एवं वॉलीबॉल खेल की तकनीकी बारीकियों का अभ्यास कराया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 मई से प्रतिदिन सुबह 5:50 बजे खिलाड़ियों को फिजिकल वर्कआउट, एंडोरेंस और स्पीड ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय नियमों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को सोमवार सुबह 5:30 बजे वॉलीबॉल स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
उद्घाटन समारोह में महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, पंकज कुमार, दीपिका कुमारी, रोहित मिश्रा, अब्दुल रहमान, प्रियेश जायसवाल, सुमन यादव एवं रोहित मित्तल सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।
