22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, जैप-6 जमशेदपुर बना ओवरऑल चैंपियन
रांची। होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में राज्य की विभिन्न वाहिनियों के 1600 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने 28 खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में 165 तकनीकी पदाधिकारियों एवं निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जैप-6, जमशेदपुर ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जैप-4, बोकारो उपविजेता रहा।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड सशस्त्र पुलिस की एडीजी प्रिया दुबे थीं। उनके आगमन पर खिलाड़ी सिपाहियों ने आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में एडीजी प्रिया दुबे ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी जवानों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में डीआईजी, झारखंड सशस्त्र पुलिस कार्तिक एस. एमेल्डा एक्का, अविनाश कुमार, दीपक प्रसाद, सीनियर डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका, राज्य की 21 वाहिनियों से आए टीम मैनेजर तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जैप-2, टाटीसिलवे की समादेष्टा डॉ. सरोजनी लकड़ा, IPS ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, तकनीकी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में खेल संस्कृति, आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ओवरऑल चैंपियन
🥇 चैंपियन : झा.स.पु.-06, जमशेदपुर (18 अंक)
खेलवार परिणाम
फुटबॉल
- पुरुष: विजेता – एसआईएसएफ, बोकारो | उपविजेता – झा.स.पु.-04, बोकारो
- महिला: विजेता – आईआरबी-01, जामताड़ा | उपविजेता – आईआरबी-10, पलामू
बास्केटबॉल
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-06, जमशेदपुर | उपविजेता – झा.स.पु.-04, बोकारो
- महिला: विजेता – आईआरबी-01, जामताड़ा | उपविजेता – झा.स.पु.-10, होटवार
वॉलीबॉल
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे | उपविजेता – झा.स.पु.-01, डोरंडा
- महिला: विजेता – झा.स.पु.-10, होटवार | उपविजेता – आईआरबी-05, गुमला
हॉकी
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-04, बोकारो | उपविजेता – एसआईएसएफ, बोकारो
कबड्डी
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-10, होटवार | उपविजेता – झा.स.पु.-04, बोकारो
- महिला: विजेता – झा.स.पु.-10, होटवार | उपविजेता – आईआरबी-10, पलामू
हैंडबॉल
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-06, जमशेदपुर | उपविजेता – झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे
- महिला: विजेता – झा.स.पु.-10, होटवार | उपविजेता – आईआरबी-01, जामताड़ा
एथलेटिक्स
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-06, जमशेदपुर | उपविजेता – झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे
- महिला: विजेता – झा.स.पु.-10, होटवार | उपविजेता – आईआरबी-01, जामताड़ा
बैडमिंटन
- पुरुष: विजेता – झा.स.पु.-01, डोरंडा | उपविजेता – झा.स.पु.-06, जमशेदपुर
- महिला: विजेता – आईआरबी-03, चतरा | उपविजेता – आईआरबी-04, लातेहार
क्रिकेट
- पुरुष: विजेता – एसआईएसएफ, बोकारो | उपविजेता – झा.स.पु.-04, बोकारो
