रांची

श्री श्याम मंदिर में 202वां सुंदरकांड पाठ, भक्ति से गूंजा हरमू रोड

रांची: श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 202वां श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान “राम सिया राम, सिया राम जय जय राम” के भजनों और बजरंग बली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के सदस्य अरुण खुटेटा द्वारा वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल नारसरिया एवं निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कराकर की गई। इसके पश्चात नारसरिया परिवार द्वारा बालाजी महाराज को केसरिया पेड़ा, गुड़-चना एवं फल का भोग अर्पित किया गया।

निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा कर पाठ वाचकों का चंदन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक-ढपली की मधुर धुन पर श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कराया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तजन श्री हनुमान जी की भक्ति में लीन रहे। बीच-बीच में भजनों का गायन भी किया गया, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत पुनः हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की गई तथा सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्रवण ढानढनिया, श्याम जिज्ञासा नारसरिया द्वारा चना प्रसाद सेवा, पुष्पा देवी पोद्दार द्वारा केसरिया पेड़ा सेवा, मनीष साहू द्वारा गिरिगोला सेवा तथा राजेश जायसवाल द्वारा फल प्रसाद सेवा दी गई।

कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, अरुण खुटेटा, ऋषभ कुमार, हर्ष कृष्णा, अंकित कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *