1st हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरुष 2024 : पुरूष वर्ग में रेलवे एवं महिला वर्ग में सुपर क्वीन वीमेन क्लब की टीम विजय हासिल की

यूटिलिटी

रांची : हॉकी झारखण्ड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2024 से 02 जून 2024 तक आयोजित 1st हॉकी राँची लीग महिला एवं पुरूष 2024 में आज बीसवें दिन पुरूष एवं महिला वर्ग के 01-01 मैच खेले गए. पहले मैच में रेलवे और प्रभात तारा स्कूल धुर्वा के बीच खेला गया. जिसमें रेलवे ने प्रभात तारा स्कूल धुर्वा को 09-01 से तथा दूसरे मैच में सुपर क्वीन वीमेन क्लब और हॉकी गुमला के बीच खेला गया. जिसमें सुपर क्वीन वीमेन क्लब ने 03-00 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किया.

आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू इत्यादि उपस्थित थे.

कल महिला वर्ग के 02 मैच खेले जाएंगे.

1. 02.00 PM – सिनी खूंटी Vs  न्यू राईजिंग स्टार हुलहुन्दू

2. 04.00 PM – सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू Vs  साई रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *