रांची

196वां श्री श्याम भंडारा संपन्न, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़


रांची : श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 196वां श्री श्याम भंडारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा, वहीं हरमू रोड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

कार्यक्रम की शुरुआत कन्हैया सिंह, निवेदिता शहदेव एवं उनके परिवार द्वारा बाबा श्री श्याम को फल (तरबूज) का भोग अर्पित कर की गई। “खाटूनरेश की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जयघोष के साथ फल एवं तरबूज प्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ।

मंडल के अनुसार, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों—विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए हर शनिवार को आयोजित होने वाले भोजन भंडारे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर फल, शरबत आदि का भंडारा किया जा रहा है।

इस आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कल्पना मारू समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम की जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *