रांची

रांची में 195वां श्री श्याम भंडारा संपन्न, केसरिया लस्सी प्रसाद का हुआ वितरण

रांची: श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 195वां श्री श्याम भंडारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कल्पना अडूकिया एवं उनके परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को केसरिया लस्सी का भोग अर्पित किया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा, वहीं हरमू रोड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “खाटू नरेश” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के जयकारों के साथ केसरिया लस्सी प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया।

मंडल के अनुसार, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों—विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले भोजन भंडारे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर फल, शरबत एवं अन्य हल्के प्रसाद के भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।

इस आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कल्पना मारू सहित लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस संबंध में जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *