Home

16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बोकारो की टीम घोषित

डीपीएस बोकारो में चयन ट्रायल आयोजित, 100 बाल तैराकों ने दिखाया दमखम

24 से 26 जुलाई तक रांची के होटवार में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

बोकारो: आगामी 24 से 26 जुलाई 2026 तक रांची के होटवार स्थित वीर बुद्ध भगत एक्वेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बोकारो जिले की टीम का चयन कर लिया गया है।

बोकारो डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के स्विमिंग पूल में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग 100 बाल तैराकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्री-स्टाइल रिले तथा मेडले रिले स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी स्पर्धाओं में समग्र प्रदर्शन के आधार पर बोकारो जिले की टीम का चयन किया गया।

बोकारो डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद कुल 21 तैराकों को टीम में स्थान दिया गया है, जिनमें 13 बालक एवं 8 बालिकाएं शामिल हैं।

बोकारो टीम के चयनित खिलाड़ी

बालक वर्ग:
अंकित बासु, रेहान अहमद, आरव कुमार, ईशान शर्मा, युवराज सिंह, अतुल्य प्रकाश, लवित लुकेश, दर्श प्रसाद, पुन्नान पुरहान, रुद्र सिंह, अवियांक मंडल, अपूर्व सिंह एवं दर्शिल राज।

बालिका वर्ग:
दिव्यांशी आर्या, मरियम हुसैन, आद्या प्रीशा, अरुणिमा, अंशिका आनंद, चारवी सिंह, ईशान्वी आर्या एवं ईशानी शुक्ला।

डॉ. गंगवार ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बोकारो जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

राज्य प्रतियोगिता के दौरान टीम के साथ रूपेश कुमार प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *