15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025
रांची, 9 जुलाई। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी (झारखंड) में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के सातवें दिन (07th Day) आज रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
दिन के पहले मुकाबले में हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी पंजाब के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मैच को 1-1 से ड्रॉ किया।
दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी चंडीगढ़ को 4-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने तेज गति से आक्रमण किया और चंडीगढ़ की रक्षापंक्ति को बार-बार छकाया।
तीसरे और अंतिम मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। आंध्र प्रदेश ने भी दो गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की बढ़त को कम नहीं कर सकी।
टूर्नामेंट में अब तक हुए मुकाबलों से यह स्पष्ट हो रहा है कि सभी टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताक़त झोंक रही हैं। हॉकी प्रेमियों को अगले मैचों में और भी ज़्यादा रोमांच देखने को मिल सकता है।
